रिटायर्ड दरोगा के घर से 20 हजार कैश और आठ लाख की ज्वेलरी की चोरी

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनबै मासीपीढ़ी स्थित सेवानिवृत्त दरोगा अवधेश कुमार सिंह के बंद घर से 20 हजार नगद और आठ लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी हो गयी.

हजारीबाग.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनबै मासीपीढ़ी स्थित सेवानिवृत्त दरोगा अवधेश कुमार सिंह के बंद घर से 20 हजार नगद और आठ लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी हो गयी. चोर घर का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे. सभी कमरे के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की. आलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नगद, सोने का दो चेन, एक डायमंड रिंग, कान का तीन जोड़ा झुमका, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी के सिक्के, चांदी का कड़ा समेत लगभग आठ लाख से अधिक मूल्य के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी की घटना को लेकर सेवानिवृत्त दरोगा अवधेश कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया है. इसमे कहा है कि घर बंद कर शादी समारोह में शामिल होने बिहार गया था. 19 अप्रैल को मासीपीढ़ी आया तो जानकारी हुई कि घर में चोरी हुई है.

फिंगर एक्सपर्ट ने नमूना लिया. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट्स का नमूना एक्सपर्ट ने लिया है. पुलिस घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >