सीनियर रेलवे इंस्टीच्यूट के प्रबंधन समिति रितेश बने सचिव

सीनियर रेलवे इंस्टीच्यूट के प्रबंधन समिति रितेश बने सचिव

कटिहार सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में प्रबंधन समिति के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव ने इतिहास रच दिया है. ऐसा पहली बार है जब संस्थान में इतने बड़े पैमाने पर मतदान हुआ. 378 से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया. इस चुनाव में नये सचिव, कोषाध्यक्ष और समिति सदस्यों का चयन किया गया, जो संस्थान के विकास और समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करेंगे. चुनाव परिणाम के अनुसार 173 मत लेकर रितेश कुमार सचिव बने है. जबकि 284 मत लेकर अनुराग कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. वोट के आधार पर छह सदस्य भी निर्वाचित हुए है. सदस्य बने सूरज कुमार मिश्रा को 241, लॉरेंस जूलियस को 233, बबलू पासवान को 183, आलोक कुमार को 165, अभिनाश कुमार को 163 एवं विशाल कुमार तिवारी को 137 मत प्राप्त हुआ. यह चुनाव न केवल अपनी व्यापक भागीदारी के लिए ऐतिहासिक रहा. नवनिर्वाचित समिति अब संस्थान के अध्यक्ष, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (एसआर डीपीओ) के मार्गदर्शन में कार्य करेगी. यह नयी समिति सामुदायिक और बच्चों के लिए आयोजित होने वाले समारोहों और गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >