आज से खुदरा शराब की बिक्री निजी हाथों में

राज्य में सोमवार से नयी उत्पाद नीति के तहत शराब की बिक्री होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

रांची. राज्य में सोमवार से नयी उत्पाद नीति के तहत शराब की बिक्री होगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों का संचालन निजी हाथों में दिया गया है. राज्य में कुल 1343 शराब दुकानों का संचालन सोमवार से होगा. इसमें 1184 कंपोजिट व 159 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं. कंपोजिट दुकानों में देसी व विदेशी दोनों शराब की बिक्री होगी, जबकि देसी दुकान में केवल देसी शराब मिलेगी. रांची में सबसे अधिक 150 दुकानें हैं. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नयी उत्पाद नीति के तहत संचालित दुकानों में से वैसी दुकानें जो पहले भी संचालित थीं, उन्हें तीन दिन के लिए शराब उपलब्ध करा दी गयी है. वहीं जहां नयी दुकान खुली है, उन दुकानों के संचालक सोमवार को 12 बजे के बाद डिपो से शराब ले सकते हैं. राज्य में वर्तमान में कुल आठ शराब डिपो थे, इसकी संख्या अब बढ़ाकर 21 कर दी गयी है. सभी दुकानों को डिपो से जोड़ दिया गया है. दुकान संचालक अपनी सुविधा के अनुसार डिपो से शराब का उठाव कर सकते हैं. दुकानों को पहले तीन दिन की बिक्री के आधार पर शराब दी जायेगी. इसके बाद दुकानों को एक सप्ताह, फिर 10 दिन और फिर आगे एक माह तक की बिक्री के आधार पर शराब का उठाव करने की अनुमति होगी. दुकानों को देश में निर्मित मनचाहा ब्रांड की शराब सात दिन में और विदेश में निर्मित शराब दस दिनों में उपलब्ध करा दी जायेगी.

कुछ शराब महंगी, तो कुछ सस्ती होगी

नयी उत्पाद नीति लागू होने से सोमवार से शराब की कीमत में भी बदलाव होगा. इसके तहत कुछ पॉपुलर ब्रांड की शराब महंगी, जबकि विदेश में निर्मित विदेशी शराब सस्ती हो जायेगी. देश में निर्मित विदेशी शराब 300 रुपये तक महंगी हो जायेगी, वहीं विदेश में निर्मित विदेशी शराब 6000 रुपये तक सस्ती हो जायेगी. इसके अलावा देसी शराब व बीयर 20 रुपये तक प्रति बोतल महंगी हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >