Buxar News: सड़क, सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का एसडीएम से आग्रह

डुमरांव सबडिविजनल चैंबर आफ कमर्स ने नया थाना से शक्ति द्वार तक की सड़क, साफखाना रोड की सड़क पर अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है.

डुमरांव

. डुमरांव सबडिविजनल चैंबर आफ कमर्स ने नया थाना से शक्ति द्वार तक की सड़क, साफखाना रोड की सड़क पर अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है. चैंबर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल का कहना है त्योहारों का मौसम है और शहर की ये सड़के “लाइफ लाइन ” हैं लेकिन इन पर यातायात सुचारू नहीं है. कहीं निर्माण कार्य सुस्त है तो कहीं आवागमन बंद है. लोगों को परेशानी तो हो ही रही है. साथ ही व्यापारियों का कारोबार भी केइ हफ्तों से ठप पड़ा है. चैंबर ने खराब सीसीटीवी और बंद स्ट्रीट लाइट भी ठीक कराने का आग्रह किया है. चैंबर के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा है कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं. डुमरांव शहर में नगर परिषद के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे 107 में से 77 कैमरा खराब पड़ा है. इसका फायदा सिधे अपराधी उठा सकते हैं. दूसरी ओर शहर में लगाए गए स्ट्रीट लाइट खराब होने से राहगीरों और दुर्गापूजा घूमने वाले श्रद्धालु भक्तों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चैंबर ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा है कि बिना देर किए इन तीनों समस्यायों का समाधान किया जाए. एसडीम ने आश्वासन देते हुए कहां है कि 27 सितंबर तक रास्ते को सुचारू रूप से खोलकर यातायात बहाल कर दिया जाएगा. इसके साथी ए स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरे को भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचित कर अविलंब ठीक कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >