Bokaro News : 20 स्वर्ण पदक के साथ रांची बना ओवरऑल चैंपियन

Bokaro News : डीपीएस बोकारो में छठी झारखंड राज्य योगासना क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

Bokaro News : जिस प्रकार छोटी उम्र से ही बच्चों को हम चलना सिखाते हैं, उसी प्रकार शुरुआत ही उन्हें योग भी सिखाना चाहिए. योग तन-मन और आत्मा को जोड़ने के साथ-साथ शुरुआत से ही धैर्यवान, एकाग्रचित्त, क्रोधमुक्त और शांत स्वभाव के साथ एक अच्छा इंसान बनना सिखाता है. यह कहना है देश के नामचीन निशानेबाज विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित अर्जुन अवार्ड पाने वाले कैप्टन भागीरथ समाई का. वह रविवार को डीपीएस बोकारो में आयोजित छठी झारखंड राज्य योगासना स्पोर्ट चैंपियनशिप के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. मेजबान बोकारो योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कैप्टन समाई को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. राज्य के 14 जिलों से आये 300 से अधिक प्रतिभागियों ने योगकला में अपने हुनर दिखाये. प्रतियोगिता के सभी आयुवर्गों और श्रेणियों में समेकित रूप से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रांची को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला. रांची के खिलाड़ियों ने कुल 20 स्वर्ण पदक जीते. दूसरे स्थान पर 16 स्वर्ण के साथ पूर्वी सिंहभूम की टीम रही और लातेहार 12 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >