राजस्व महाअभियान में रैयतों को मिलेगा लाभ : सीओ

पहाड़कट्टा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य भर में भूमि रिकॉर्ड की अशुद्धियों को दूर करने के उद्देश्य से विशेष राजस्व महाभियान का आयोजन किया जा रहा है.

पहाड़कट्टा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य भर में भूमि रिकॉर्ड की अशुद्धियों को दूर करने के उद्देश्य से विशेष राजस्व महाभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह महाभियान पोठिया प्रखंड में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा. सीओ मोहित राज ने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत मुख्यतः आम रैयतों को उपलब्ध करायी जाने वाली दो महत्वपूर्ण सेवाओं का चयन किया गया है. जिसमें पहला परिमार्जन प्लस के तहत छुटी हुई जमाबंदियों का डिजिटाईजेशन एवं डिजिटली उपलब्ध जमाबंदियों में त्रुटियों का सुधार तथा दूसरा दाखिल-खारिज सेवा के तहत उत्तराधिकार एवं पारिवारिक बंटवारे के मामलों का विधिवत निष्पादन किया जायेगा. सीओ श्री राज ने बताया कि 16 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक रैयत के घर-घर जाकर राजस्व विभाग एवं उनके सहियोगी सरकारी कर्मी के द्वारा जमाबंदी पंजी एवं आवेदन प्रपत्र से साथ कागजातों का वितरण किया करेंगे. 19 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रत्येक हल्का के पंचायत सरकार भवन में या अन्य सरकारी भवनों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविरों में आम रैयत उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों को भरकर जमा करेंगे. रैयत जमाबंदी में अपना नाम, खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान की अशुद्धियों को सुधार कर प्रपत्र शिविर में जमा करेंगे. जमाबंदी रैयत की मृत्यु के उपरांत उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी के सृजन के लिए प्रपत्र शिविर में जमा किया जा सकता है. संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी हेतु प्रपत्र शिविर में जमा करें. रैयत छुटे हुए ऑफलाईन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने हेतु प्रपत्र शिविर में जमा करेंगे. बता दें कि पोठिया अंचल में करीब एक लाख तीस हजार जमाबंदी कायम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >