राजनीति विज्ञान विभाग में क्विज का आयोजन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एमयू के राजनीति विज्ञान विभाग में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

बोधगया. पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एमयू के राजनीति विज्ञान विभाग में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम दीप प्रज्वलन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ. विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार घोष ने स्वागत संबोधन में पंडित उपाध्याय के जीवन, उनके राजनीतिक व आर्थिक विचारों और एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि उपाध्याय के विचार वर्तमान समाज की समस्याओं, जैसे पाश्चात्य विचारों की अंधी दौड़, बढ़ती उपभोक्तावाद और आर्थिक-असमानता का समाधान प्रदान करते हैं. प्रो एहतेशाम खान ने शिक्षा के महत्व और भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों के आधुनिक रूपांतरण पर जोर दिया. कार्यक्रम में डॉ श्रद्धा ऋषि, डॉ दिव्या मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ शमशाद अंसारी और अविनाश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >