पत्नी की हत्या के आरोप पुलिस ने पति को भेजा जेल

महेशपुर. अनूपडांगा गांव में शुक्रवार को पति की ओर से आपसी घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, महिला रामपुर गांव

महेशपुर. अनूपडांगा गांव में शुक्रवार को पति की ओर से आपसी घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, महिला रामपुर गांव की सबीना बीबी (30) रहने वाली थी, जिसका विवाह अनूपडांगा के जालिम शेख (65) के साथ कुछ समय पूर्व में हुआ था. जालिम शेख पहले से ही महिला के साथ मारपीट करते रहते थे, एवं जालिम शेख का ये दूसरा शादी थी. मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. वही सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की. जांच के क्रम में ग्रामीणों से पता चला कि जालिम शेख शादी के बाद से ही महिला के साथ मारपीट करता था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति एवं उनकी बेटी रुहिदा बीबी (32) को गिरफ्तार कर लिया. मृतक का पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं उधर पुलिस ने घटना स्थल से आरोपीयों को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर मंडल कारा पाकुड़ भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >