पशु चिकित्सा शिविर में पशु पालकों को किया जागरूक

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 92 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ब्लदियाहाट व

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 92 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ब्लदियाहाट व छत्तरगाछ में किया गया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ तृप्ति कुमारी ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश पर किया गया है. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. डॉ तृप्ति ने बताया कि पशु चिकित्सा शिविर में 88 पशुपालकों के 316 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम के संयोजक डॉ राखी ने बताया कि इस दौरान लगभग 22 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान कृषि ज्ञान वाहन द्वारा वीडियो-फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं में खनिज लवण का महत्व, लंगड़ा बुखार, बकरी पालन, मिल्क फीवर, कृत्रिम गर्भाधान, बटेर पालन आदि से संबंधित विषयों पर ज्ञानवर्धक फिल्मों का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >