जेएसएलपीएस कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

अशोक स्तंभ परिसर में आयोजित प्रदर्शन, सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

गुरुवार को झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस स्तरीय 07 एवं 08 के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय स्थित अशोक स्तंभ परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक वे सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में भाग नहीं लेंगे. जिलाध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि लंबे समय से सरकार एवं विभाग से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिला. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे राज्य आजीविका योजनाओं के संचालन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. प्रमुख मांगों में एनएमएमयू पॉलिसी का लागू होना, नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि, आंतरिक पदोन्नति, स्तरीय 07 एवं 08 के कर्मियों को गृह जिला/गृह प्रखंड में स्थानांतरण तथा एसएनए-स्पर्श कर्मियों का एडमिन कॉस्ट से वेतन भुगतान शामिल है. धरना प्रदर्शन में जिला सचिव वासुदेव पंडित, शाहिद इकबाल, दिवाकर मंडल, अश्विनी दास सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे. प्रशासन से आग्रह किया गया कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >