Samastipur:पीएम को ले अभद्र भाषा के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया. अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गीता साह ने की.

दलंसिहसराय . गत दिनों दरभंगा में महागठबंधन की यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज नगर मंडल दलसिंहसराय सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया. अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गीता साह ने की. इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता महावीर चौक पर पहुंचा कर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाये. उनका पुतला दहन किया. वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अभद्र भाषा से संबोधित कर रहे हैं. यह न केवल राजनीतिक गरिमा पर हमला है बल्कि भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं का अपमान है. वोट अधिकार यात्रा के नाम पर राहुल गांधी केवल अराजकता अपमान का प्रचार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री और उनकी मां के लिए उनके मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है यह बिलकुल गलत है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शशिधर झा, सामंत चौधरी, ललन सिंह, मनोज सिंह, शंभू प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, सतवंत चौधरी, अनिल सिंह, राजीव चौधरी, गौरी शंकर, चंदन झा, गौरी शंकर, मनीष वर्णवाल, श्याम कुमार लाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >