सरायकेला. सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. यहां पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का सपना देखा था, जिसे पीएम मोदी साकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि देश के प्रत्येक जिला अपनी विशेष उत्पाद के लिए जाना जाये, हमें लोकल उत्पाद का ध्यान रखना चाहिए, हमें स्थानीय उत्पाद को खरीदना चाहिए. आज आवश्यकता है कि युवाओं में सकारात्मक नेतृत्व क्षमता विकसित हो, कोई भी अपने क्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम करता है तो वह नेतृत्व करना है. कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया, जबकि मंच का संचालन राकेश मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव ने किया. मौके पर शैलेन्द्र सिंह, बिजय महतो, बॉबी सिंह, मीनाक्षी पटनायक व सुनील श्रीवास्तव, जिला मंत्री बिश्वजीत प्रधान, प्रदीप सिंहदेव, सूर्या देवी, कविता दास, रीता दुबे, पिंकी मोदक, अनिशा सिन्हा, ललन शुक्ला, देवेश महापात्रा, मनोज महतो, फटिक गोराई, मुरली प्रधान, बीजू दत्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
