जिला एड्स बचाव व नियंत्रण इकाई की ओर से रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन

जिला एड्स बचाव व नियंत्रण इकाई की ओर से रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन

कटिहार केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव व नियंत्रण इकाई, कटिहार के द्वारा कटिहार बीएमपी-7 के मैदान पर बुधवार को जिला स्तरीय रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के हर महाविद्यालयों से पांच छात्र व पांच छात्रा ने भाग लिया था. इस मैराथन में कुल 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं के मैराथन में महिला काॅलेज की लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम स्थान, महिला काॅलेज की ही मोनी कुमारी ने दूसरा स्थान व तीसरे स्थान पर केबी झा काॅलेज की हीना कुमारी रही. छात्रों के मैराथन में केबी झा काॅलेज के सूरज कुमार साह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर डीएस काॅलेज के कुणाल कुमार व तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कटिहार के मनीष कुमार रहे. एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया. डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश ने बताया कि आगामी दो सितंबर को राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया जायेगा. जिसमें कटिहार रेड रन मैराथन के सभी विजेता छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.. मैराथन का संचालन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अरूण कुमार कर रहे थे. मौके पर ब्लड सेन्टर सदर अस्पताल कटिहार के डॉ बैद्यनाथ, डीआईएस डॉ मिथिलेश ठाकुर, डेप्कू के एकाउंट ऑफिसर प्रभाकर लाल दास, नेहरू युवा केन्द्र के विक्रम कुमार व विभिन्न काॅलेजों के एनसीसी-एनएसएस प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >