वृद्धा की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, तफ्तीश जारी

प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत चिहारपहाड़ संथालीटोला की वृद्धा से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में बरहेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में मृतका के पुत्र के आवेदन पर कांड संख्या 128/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में पुत्र ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुये हत्या करने का आरोप संथाली टोला के ही सुकू पहाड़िया के विरूद्ध पर लगाया है. जिक्र किया है कि दोनों गांव में एक साथ बैठकर महुआ शराब का सेवन कर रहे थे. उसी के बाद यह घटना घटी. इधर, मामले में थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल, प्राथमिकी अभियुक्त सुकू पहाड़िया को न्यायिक हिरासत में साहिबगंज जेल भेज दिया गया है. आगे तफ्तीश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >