प्रधानाध्यापिका व सहायक के बीच चल रहे तकरार से शैक्षणिक व्यवस्था चौपट

बीइओ ने निरीक्षण में पाया कि सहायक शिक्षिका द्वारा उपस्थिति पंजी में रही हस्तक्षेप तारापुर प्रोन्नत उच्च विद्यालय मधुरा में प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षक के बीच लगातार चल

बीइओ ने निरीक्षण में पाया कि सहायक शिक्षिका द्वारा उपस्थिति पंजी में रही हस्तक्षेप तारापुर प्रोन्नत उच्च विद्यालय मधुरा में प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षक के बीच लगातार चल रहे विवाद के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या बेहद कम है. जबकि शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई है. सोमवार को बीइओ कंचनलता विद्यालय पहुंचीं और निरीक्षण की. निरीक्षण के दौरान पाया कि सहायक शिक्षिका सविता कुमारी ने उपस्थिति पंजी में अन्य शिक्षकों के कॉलम में हस्तक्षेप किया है, जो नियमों के विरुद्ध है. बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी की सहनशीलता का नाजायज लाभ सहायक शिक्षिका द्वारा लिया जाता रहा है. जिससे विद्यालय में आए दिन आपसी तकरार की स्थिति बनी रहती है. निरीक्षण के दौरान स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब उपस्थिति पंजी में दूसरे शिक्षक के कॉलम में हस्तक्षेप किया गया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी. बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर बीईओ ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना शिक्षकों का दायित्व है. नामित शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें. ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं और लाभों से बच्चे वंचित न रहें. उन्होंने कहा कि कम से कम नामांकित बच्चे विद्यालय से दूर न रहें, यह सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है. बीईओ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इधर ग्रामीणों ने भी बताया कि विद्यालय में शिक्षकों का भरमार है और शिक्षकों के आपसी विवाद के कारण शैक्षणिक व्यवस्था चौपट हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >