शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

प्रखंड के सुन्दारी सेमरटोली में नवनिर्मित शिव मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया.

तोरपा. प्रखंड के सुन्दारी सेमरटोली में नवनिर्मित शिव मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ. सैकड़ों महिलाएं व बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुए. बुधवार को वेदी पूजन एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ. गुरुवार को अखंड कीर्तन, हवन, वेदी पूजन एवं भंडारा का कार्यक्रम हुआ. मंदिर समिति के विवेक महतो ने बताया कि मंदिर का निर्माण स्व. पलटू राम महतो एवं उनके परिवार के साथ साथ ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से हुआ. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गांव के पुरुष महिला और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. आस पास के गांव लोग भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अध्यक्ष मोहन कश्यप, उपाध्यक्ष बलिराम महतो, अशोक महतो, सचिव रामधारी नाग, उप सचिव भोला महतो, नाथन महतो, कोषाध्यक्ष विवेक महतो, प्रदीप महतो, चैतु महतो , लालू नाग, देवनाथ महतो, शालीवाहन महतो, जीतवाहन महतो आदि सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >