साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जनआंदोलन कार्यक्रम

रामगढ़ जिले के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मांडू में बुधवार को साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जनआंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

वकील-फिरोज, मांडू/ केदला रामगढ़ जिले के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मांडू में बुधवार को साइबर अपराध के खिलाफ प्रभात खबर का जनआंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुजू ओपी के साइबर सेल अधिकारी ओमकार पाल व विशिष्ट अतिथि मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर साइबर सेल अधिकारी ओमकार पाल ने कहा कि साइबर अपराधी प्रलोभन और डर के फायदा उठाकर लोगों के साथ ठगी करते हैं. साइबर अपराधी आपको फोन के माध्यम से डराने की शुरुआत करते है, तो आप बिना सोचे-समझे आप पैनिक हो जाते है. आपकी जल्दबाजी से ही साइबर अपराधी आपको फंसा लेते हैं. उन्होंने कहा कि नया नंबर से अपराधी आपको कॉल करते हैं, तो आप ज्यादा जानकारी व बातचीत नहीं करें. अपने खाता सहित अन्य जानकारी नहीं दें. अगर किसी भी व्यक्ति के साथ खाते से फ्रॉड होता है, तो आप तत्काल 1930 नंबर पर काल कर जानकारी देने का काम करें. अपराधी लिंक भेजकर ठगी करते है. फेसबुक इनका बड़ा हथियार है. फेसबुक, इस्टाग्राम पर नये लोगों से दोस्ती नहीं करें. आप जितना सजग रहेंगे, घटनाएं आप से कोसो दूर रहेगा. साइबर अपराधी पुलिस की भेष में डिजीटल अरेंस्टिंग का धमकी देकर पैसे की उगाही करते है. जबकि पुलिस कभी भी डिजिटल गिरफ्तारी नहीं करती है. उन्हाेने कहा कि मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से ही एप डाउन लोड करें, इससे खतरा बहुत ही कम होगा. क्रॉम के माध्यम से एप लोड करने पर अपराधी लोगों को निशाना अधिक बनाते है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से सामग्री का जो प्रचार दिखाया जाता है, उससे खरीदारी नहीं करें. प्रचार लिंक से जुड़ने ही आप साइबर ठगी के शिकार हो जायेंगे. अगर आप साइबर अपराधी के चंगुल मेे फंस गए है, तो आप अपना मोबाइल को एक दो दिन के लिए बंद कर दें. आपके साथ किसी प्रकार की ठगी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी फर्म की जानकारी के लिए प्रज्ञा केंद्र जाकर जानकारी लें. अपने देश की नंबर 91 से शुरू होती है. जब भी नंबर में चेंजिंग हो आप उस नंबर से बात नहीं करें. एटीएम का पिन कभी भी शेयर नहीं करें : सदानंद कुमार इससे पूर्व मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कि महिला अपराध उत्पीड़न के लिए 112 पर काल करें, आपकी सेवा में पुलिस तत्पर रहेगी. चंद पैसों की लालच में अपने बैंक एकाउंट का खाता व एटीएम चेक सहित दूसरे को नहीं दें. अपराधी क्राइम के दौरान दूसरे खाते से पैसा भेजकर उक्त खाता को उपयोग करते हैं. उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि नशा का सेवन नहीं करें. नशा से अपराध पनपता है. इससे युवा भटकर अपराध की दुनिया में चले जाते हैं. बच्चे अच्छे लोगों के संगत में रहे. ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए 18 उम्र बाद ही बाइक चलाएं. प्राचार्या विज्ञा पाठक साइबर सेल अधिकारी ओमकार पाल व थाना प्रभारी सदानंद कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रभात खबर के इस कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया. अनजान लिंक को क्लिक न करें फोटो 24 केदला 4 वंदना पांडेय वंदना पांडेय ने पूछा कि मोबाइल पर विभिन्न प्रकार की लिंक आते रहते है. इस से कैसे बचा जाये. ओमकार पाल ने कहा कि बिना जाने किसी भी लीक का क्लिक नहीं करें. आप जब लिंक का क्लिक करते है तो, अपराधी आपके मोबाइल को हैक कर सभी इन्फोर्मेशन निकाल लेते है. और आपको विभिन्न प्रकार की धमकी देकर ठगी करते है. फोटो के साथ ऐप की मदद से छेड़खानी कर पैसे की मांग करेंगे. तनाव में आकर बच्चे खुदकुशी कर लेते है. आपके साथ कि प्रकार की परेशानी आने पर पुलिस की मदद लेने का काम करें बच्चे साइबर क्राइम के बचने की जानकारी परिजन सहित आस पास के लोगों को दें स्कूली बच्चे साइबर अपराधी से कैसे बचें इसकी जानकारी अपने परिजन सहित आस पास के लोगों के बीच साझा करेंगे. बच्चों ने कहा कि आज बहुत जानकारी साइबर क्राइम का मिला है. उम्मीद है यह जानकारी सभी तक पहुंचने पर साइबर अपराधी से लोग बचेंगे. और उनके साथ जल्दी ठगी नहीं होगी. बच्चों ने संकल्प लिया कि यह जानकारी काफी दूर तक के लोगों को बीच पहुचाया जायेगा. फोटो 24 केदला 05 प्राचार्य विज्ञा पाठक टेक्निकल जानकारी के अभाव में लोग होते हैं ठगी का शिकार प्राचार्य मौके पर स्कूल के प्राचार्य विज्ञा पाठक ने बताया कि टेक्निकल जानकारी के भाव में लोग साइबर अपराधी से ठगी का शिकार हो जाते हैं. प्रभात खबर ने लोग ठगी का शिकार ना हो. इसे लेकर कार्यक्रम के तहत साइबर सेल के अधिकारी के माध्यम से लोगों तक विभिन्न जानकारी पहुंचने का काम कर रही हैं. साइबर अपराधी को रोकने के लिए प्रभात खबर की मुहिम काफी सराहनीय हैं. लोगों का विश्वास प्रभात खबर से जुड़ा हुआ है इसलिए प्रभात खबर ने हर वक्त लोगों की मदद पर हमेशा तत्पर रहती है. मौके पर नागेश्वर महतो, सुधा सुनिता लकड़ा, संजीव कुमार, सुभाष कुमार, देवनंदन कुमार मिश्र, संगीता कुमार, किरण कुमारी, पियूस कुमार, आभा नाग, श्वेता कुमारी, रेखा कुमारी, अजित कुमार राम, अरूण कुमार यादव, देवेंद्र कुमार शर्मा, जयंति कुमारी, बिमलेश कुमार, रश्मि कुमारी, किशोर कुमार, दिगंबर प्रसाद, परमेश्वर शर्मा, इनामुल हक, नागेश्वर महतो, इम्तियाज खान आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >