Darbhanga News: पुलिस की पूजा पंडालों में रहेगी तैनाती, समिति सदस्य भी रखें नजर

Darbhanga News:स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

Darbhanga News: अलीनगर. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. इसमें पिरहौली, अंदौली सहित विभिन्न गांव से पूजा समिति सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. इनलोगों ने दुर्गा पूजा पर लगने वाले मेले की कई समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया. कहा कि प्रशासन की ओर से भी लगातार निगरानी की आवश्यकता है. मेले में भीड़ के कारण कई तरह के संकट की आशंका रहती है. खासकर नशापान कर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है, इसलिए पुलिस बल की तैनाती आवश्यक है. वहीं थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रहेगी. इसमें पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता है. आरती, पूजा समेत कलश विसर्जन के समय पुलिस बल तैनात रहेंगे. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जायेगी. प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों का मोबाइल नंबर सभी को शेयर किया जाएगा, ताकि ससमय प्रशासन को सूचना मिल सके. सीओ कुमार शिवम ने विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता को देखते हुए समय से प्रतिमा विसर्जन करने की अपील पूजा समिति सदस्यों से की. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, मुखिया विप्लव चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, विश्वम्भर यादव, पैक्स अध्यक्ष मिलन कुमार सुधाकर, गरौल के पंसस मो. नौशाद, अंदौली के गोविंद झा, मुखिया मनेसुर रहमान, मुखिया प्रतिनिधि जुबैर सहित कई गणमान्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >