गड़हनी.
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी बागर रोड़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृत दीपक कुमार गड़हनी निवासी रामनाथ प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र है. घटनास्थल पर चरपोखरी थाना की पुलिस पहुंच और शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टर्माटम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दी. घटना ट्रेन नंबर 63372 सासाराम-आरा मेमू से रात 8: 8 बजे हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि शाम में बागर रोड तरफ शौच करने गये थे. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि एक लड़का ट्रैक किनारे खून से लथपथ पड़ा है. कुछ देर बाद पता चला कि गड़हनी का ही लड़का है. बताया जा रहा है कि लड़का की नवंबर महीने में शादी होने वाली थी, लेकिन ईश्वर को मंजूर कुछ और ही था. मौत की खबर सुन कर घर में मातम का माहौल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
