रंका. पुलिस ने होन्हेकला गांव में छापामारी अभियान चलाकर महुआ शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ गुरुवार कोकार्रवाई की है. पुलिस ने गांव के जंगलों में पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं दो क्विंटल जावा महुआ को बहा दिया गया. वहीं बीस लीटर महुआ शराब व शराब बनाने वाले बर्तन को जब्त किया है. थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि होन्हेकला गांव के जंगल व घरों में महुआ शराब बनाने व बेचने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब बनाने वाले मौक से फरार हो गये. इस दौरान पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही दो क्विंटल जवा महुआ को बहा दिया गया. छापामारी अभियान में एसआइ कुंदन सिंह, एएसआई राजेश कुमार झा, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
