दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इमामगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इमामगंज. इमामगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रानीगंज हाट बाजार के रहनेवाले करण कुमार को चार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं नौडीहा गांव के रहने वाले कमलेश पासवान को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के कार्य में पूर्व में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >