महागामा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान महागामा थाना के ठीक सामने मुख्य सड़क पर चलाया गया, जिसका नेतृत्व थाना के एसआई खालिद खान ने किया. जांच अभियान के दौरान पुलिस बल ने बाइक चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, हेलमेट की अनिवार्यता सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की. साथ ही वाहनों की डिक्की खोलकर संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली गयी. इस दौरान कुल 32 वाहनों की जांच की गयी. सभी वाहनों के दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उनका नंबर एक रजिस्टर में दर्ज किया गया, ताकि आवश्यक स्थिति में उनका संदर्भ लिया जा सके. एसआई खालिद खान ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
