गुमला में खेल के प्रति खिलाड़ियों में जुनून है : प्रवीण कुमार

गुमला में खेल के प्रति खिलाड़ियों में जुनून है : प्रवीण कुमार

प्रतिनिधि, गुमला

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन व पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय खेल समारोह का शुभारंभ हुआ. अंडर-16 बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ शपथ ग्रहण समारोह से हुआ. जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने उदघाटन किया. खिलाड़ियों ने निष्पक्ष खेल, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने का संकल्प लिया. प्रवीण कुमार ने कहा है कि गुमला में खेल के प्रति खिलाड़ियों में जुनून व उत्साह है. विभिन्न खेलों के विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी ने मोमेटो व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया.

विजेता खिलाड़ियों के नाम

बैडमिंटन बालक वर्ग सिंगल्स अंडर-16 में प्रथम अमित उरांव, द्वितीय रौनक राज, तृतीय सुमित उरांव रहा. इसी प्रकार बैडमिंटन बालिका वर्ग सिंगल्स, अंडर-16 में प्रथम पूजा कुमारी, द्वितीय हिमानी उरांव, तृतीय जसिंत बिलुग़, मटका दौड़ बालिका वर्ग में, प्रथम सोनाली कुमारी, द्वितीय फूलवती कुमारी, तृतीय सुनीता बेक, गेड़ी दौड़ बालिका वर्ग में, प्रथम आरती कुमारी, द्वितीय नीलम कुमारी, तृतीय सृष्टि टेटे, गेड़ी दौड़ बालक वर्ग में, प्रथम लोकेश उरांव, द्वितीय अमित साहू, तृतीय बादल उरांव, गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में, प्रथम रूपेश तिर्की, द्वितीय कृष्णा मुंडा, तृतीय नवीन लकड़ा, गुलेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में, प्रथम आरती कुमारी, द्वितीय नीलकमल खलखो, तृतीय पुष्पा कुमारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >