फनगो हॉल्ट - सिर्फ पटरी और नाम का लगा है बोर्ड

बड़ी रेल लाइन की ट्रेनें दौड़ने लगी, लेकिन सुविधा छोटी रेल लाइन से भी बदतर ना शेड, ना प्लेटफार्म उंचा, ना शौचालय और पीने का पानी भी नहीं सिमरी बख्तियारपुर

बड़ी रेल लाइन की ट्रेनें दौड़ने लगी, लेकिन सुविधा छोटी रेल लाइन से भी बदतर ना शेड, ना प्लेटफार्म उंचा, ना शौचालय और पीने का पानी भी नहीं सिमरी बख्तियारपुर पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा – मानसी रेलखंड के बीच कई हॉल्ट ऐसे हैं, जहां बड़ी रेल लाइन की ट्रेनें दौड़ने लगी, लेकिन सुविधा छोटी रेल लाइन से भी बदतर है. जिसका प्रमाण फनगो हॉल्ट है. फनगो हॉल्ट पर प्लेटफार्म ऊंचा नहीं करने के कारण रेल यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने व उतरने में हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है. प्लेटफार्म पर अभी तक शेड नहीं लगाया गया है. शेड के अभाव से रेल यात्री को धूप व बारिश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. जिस कारण गर्मियों मे यात्रियों को डिब्बेबंद पानी के भरोसे रहना पड़ता है. बता दें कि इस रेलखंड पर बड़ी रेल लाइन बिछा दी गयी और ट्रेन भी चलने लगी. लेकिन सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच अवस्थित फनगो हॉल्ट पर बिजली, पेयजल, विश्रामगृह, शेड की कमी से रेल यात्रियों को परेशानी के दौड़ से गुजरना पड़ता है. प्लेटफार्म पर यात्री शेड, शौचालय व बैठने तक की पर्याप्त कुर्सी नहीं है. जिससे गाड़ियों की प्रतीक्षा में यात्रियों को जमीन पर खुले आसमान तले ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है. बरसात में यात्रियों का सबसे बुरा हाल रहता है. रात में अंधकार ऐसा रहता कि चोर उच्चके के डर से यात्री फनगो हॉल्ट पर एक पल ठहरना नहीं चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >