ट्रक ने निर्माणाधीन पुलिया में मारी टक्कर, केविन में फंसा खलासी

कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास हादसा

कुदरा.

थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास शनिवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर निर्माणाधीन पुल के पिलर में टक्कर मार दी. इससे ट्रक का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक की टक्कर से हुई तेज आवाज के कारण लोगों की नींद खुल गयी. मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में फंसे सह चालक को कड़ी मशक्क्त के बाद केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सीएचसी में प्राथमिक इलाज कर घायल कि गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायल वैशाली जिले के रानीपोखर गांव का अमरनाथ गिरि का पुत्र राहुल कुमार है. इधर, ट्रक के पुलिया में टक्कर से सड़क पर कुछ देर तक जाम लग गया. मौके पर पहुंची एनएचएआइ की पेट्रोलिंग टीम ने रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर आवागमन चालू कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >