hajipur news. एक शाम शहीदों के नाम में गूंजे देशभक्ति गीत

महनार प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक सम्राट भवन में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया

महनार. महनार प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक सम्राट भवन में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया. देशभक्ति गीतों और नृत्यों से भरे इस आयोजन ने न सिर्फ उपस्थित लोगों को भावुक किया, बल्कि शहीदों के प्रति सम्मान और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का माहौल भी बना दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ महनार एसडीओ नीरज कुमार, संयोजक राजेश वर्मा, नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घोषक शशि सिन्हा ने अपने जोशीले संचालन से कार्यक्रम को धार दे दिए. मंच पर गायक ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार और गायिका साधना झा ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया. ब्रजेश कुमार ने भारत का रहने वाला हू भारत की बात सुनाता हूं, गीतों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया. साधना झा ने अपनी मधुर आवाज में मेरा कर्मा तू, मेरा धरमा तू प्रस्तुत किया, तो अशोक कुमार ने आपस में प्रेम करो देशप्रेमियों गीतों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. इसी क्रम में कलाकार संतोष कुमार ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति किया. दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे. कार्यक्रम में देसरी बीडीओ प्रशांत प्रसुन्न ने अपनी गजल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरीं.

कार्यक्रम के दौरान दर्शक हुए भावुक

कार्यक्रम के दौरान कई बार ऐसा क्षण आया जब श्रोतागण देशभक्ति गीतों और शहीदों की याद में भावुक हो उठे. उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना और गहरी होती है. बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के कल्याण और शहीदों के योगदान को याद करना है. शहीदों के बलिदान से ही हम आजादी और सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं. कार्यक्रम में एसडीपीओ प्रवीण कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी अजय कुमार, महनार बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ प्रदीप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, सहदेई बीडीओ प्रिया कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी पुष्पक कुमार के साथ-साथ कई प्रमुख लोग उपस्थित थे. इनमें भाजपा नेता मनोज कुमार मेहता, राजद नेता मदन राय, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर राय समेत अनुमंडल स्तर के तमाम अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >