Siwan News : धूमधाम से मनी पं दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती

जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को शहर के कपीया गांव निवासी भाजपा नगर महामंत्री नवीन पांडेय के आवास पर धूमधाम से मनायी गयी.

महाराजगंज. जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को शहर के कपीया गांव निवासी भाजपा नगर महामंत्री नवीन पांडेय के आवास पर धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर इकाई के तत्वावधान में हुआ. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने की जबकि संचालन नगर महामंत्री नवीन पांडेय ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अवधेश पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने दशकों पहले भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी थी और उनके विचार आज भी लोकतंत्र और राजनीतिक दलों की नीतियों में दिखाई देते हैं.

नगर महामंत्री मो. आरीफ ने कहा कि पं दीनदयाल सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्यरत रहे. हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए और उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा को शिखर तक पहुंचाने वाले महापुरुष की जयंती मनाना हमारे लिए गर्व की बात है. इस मौके पर अवधेश पांडेय, नवीन पांडेय, मो. आरीफ, रिशू बाबा, हरे राम साह, प्रमोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >