पंचायत सचिव के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में करेंगे बीडीओ का घेराव

महासंघ स्थल पर पंचायत सचिव संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता रामनरेश दास ने की.

समस्तीपुर . महासंघ स्थल पर पंचायत सचिव संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता रामनरेश दास ने की. बैठक में 24 सितंबर2025 को हसनपुर प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा आनंदी कुमार पंचायत सचिव के साथ किये गये दुर्व्यवहार के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर 2025 को प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस बीच समस्या का सम्मानजनक निराकरण नहीं हुआ तो 7 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जायेगा. बैठक में आलोक कुमार, रतन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, पवन कुमार, सगीर अहमद, लक्ष्मीकांत झा, राजीव रंजन एवं जिला के सभी प्रखंड से पंचायत सचिव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >