स्वच्छता विषय पर निबंध लेखन और पेंटिंग में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

स्वच्छता पखवाड़ा पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में स्कूली छात्राओं के बीच पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व को चित्रों और शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया. प्रतियोगिता में ब्यूटी कुमारी, स्वाति कुमारी, अर्पिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पूनम कुमारी, आयुषी कुमारी सहित कई छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल यादव ने बताया कि उत्कृष्ट पेंटिंग और निबंध लेखन के लिए छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर उपस्थित बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने प्रतिभागियों के कला कौशल की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >