Madhubani News : नगवास पंचायत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव के लिये मतदान संपन्न

प्रखंड की नगवास पंचायत में पैक्स चुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

बेनीपट्टी. प्रखंड की नगवास पंचायत में पैक्स चुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान के लिए मध्य विद्यालय नगवास में चार बूथ बनाएं गये थे. जहां सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी. भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह कायम था. पंचायत में मतदाता बूथ पर पहुंच कतार में लग अपनी बारी आने पर मताधिकार का प्रयोग किया. महिला मतदाताओं ने भी बढ़चढ़ कर वोट डाले. मतदाताओं की संख्या 11 बजे के बाद कुछ कम हुई पर 2 बजे अपराह्न के बाद एक बार फिर से संख्या बढ़ने लगी जो मतदान समाप्ति तक जारी रही. निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ कराने के लिये मतदान कर्मियों व पीठासीन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराये जाने के लिये मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, जो मतदान के दौरान बाधा पहुंचाने वाले तत्वों व सुरक्षा निगरानी को लेकर चौकस रही. मतदान के दौरान आरओ सह बीडीओ महेश्वर पंडित, अरेर के थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, अपर एसएचओ बेमिशाल कुमार दलबल के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे मतदान कार्य का जायजा भी लेते रहे और मतदान कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मिली जानकारी के अपराहन तीन बजे तक कुल 2799 में 1177 वोट डाले जा चुके थे. मतदान समाप्ति के बाद गुरुवार को ही मतगणना भी होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >