Giridih News: पीएम की माता के खिलाफ अपशब्दों के प्रयोग के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च

Giridih News: भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है. कांग्रेसी अब हुड़दंगई पर उतर आयी है. भाजपा नेता विनय सिंह ने पीएम के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को निंदनीय बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र में आक्रोश मार्च निकाला. भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा गिरिडीह के तत्वावधान में निकले आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.

झंडा मैदान से निकला आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च को लेकर भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा नेता कार्यकर्ता ने झंडा मैदान से आक्रोश मार्च निकाला. झंडा मैदान से चलकर आंबेडकर चौक, बस स्टैंड रोड होते हुए भाजपा कांग्रेस कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष पहुंचे. यहां आक्रोश मार्च सभा में तब्दील हो गई. जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि ऐसे कुकृत्य के खिलाफ भाजपा की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी. भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र से भरोसा उठ गया है. कांग्रेसी अब हुड़दंगई पर उतर आयी है. भाजपा नेता विनय सिंह ने पीएम के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को निंदनीय बताया. आक्रोश मार्च में इनके अलावे महामंत्री महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखियार, अमर सिन्हा, संगीता सेठ, अनूप सिन्हा, यदुनंदन पाठक, सुभाषचंद्र सिन्हा, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, दिनेश मुर्मू, पुरुषोत्तम चौधरी सहित कई भाजपाई थे.

राहुल गांधी कर रहे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल : शाहाबादी

भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि कांग्रेस संविधान का भी अवमानना कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके परिवार के लिए भी अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है. कांग्रेस इस पर मंथन करे. श्री शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का नाम सम्मान के साथ लेते हैं, पर राहुल गांधी निरंतर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह काफी निंदनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >