राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं का आयोजन, विजेता पुरस्कृत

जनजातीय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत गुलेल, गेड़ी, घड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

साहिबगंज.जिले में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय विभिन्न खेलों का आयोजन जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा सम्पन्न हो गया. राष्ट्रीय खेल अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, पावर लिफ्टिंग, कुश्ती, कबड्डी, प्रदर्शनी हॉकी मैच तथा ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत गुलेल, गेड़ी, घड़ा दौड़ का आयोजन किया गया. टेबल टेनिस फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम में पुरुष ओपन सिंगल, चेस फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम पुरुष ओपन, पावर लिफ्टिंग फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम साहिबगंज, कबड्डी चांद भैरव इनडोर के बगल में/फूलों झानो इनडोर स्टेडियम महिला ओपन, पुरुष हॉकी प्रदर्शनी मैच पुरुष ओपन, कुश्ती चांद भैरव इनडोर/फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम पुरुष ओपन, महिला ओपन, मेजर कुश्ती का आयोजन किया गया. इस तरह के आयोजनों में लगभग 100 से ज़्यादा पहलवानों ने भाग लिया. हालांकि, विशेष रूप से साहिबगंज में कुश्ती का आयोजन किया गया. डीएसओ पवन कुमार, कुश्ती सचिव नमिता शर्मा, कुश्ती कोच सुशांत सौरव, कोच प्रकाश सिंह बादल, अंगद यादव, सूरज कुमार, अशोक साहनी, लालू यादव की उपस्थिति में सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किये गये. ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता गुलेल (पुरुष एवं महिला), गेड़ी दौड़ (पुरुष एवं महिला), घड़ा दौड़ (पुरुष एवं महिला), गुलेल, गेड़ी एवं मटका फोड़ के सभी ग्रुप के विजेताओं को प्रथम 2500 रुपए, द्वितीय 1500 रुपए, तृतीय 1000 रुपए एवं मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किये गये. देर शाम तक प्रतियोगिता जारी थी. कुश्ती प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी :

बालक (45 किलो)

ऋषि कुमार चौधरी, अमरनाथ मंडल, राहुल कुमार सिंह,

बालक (51 किलो)

अंकुश कुमार यदव, राहुल कुमार यादव, समीर कुमार यादव,

बालक (55 किलो)

संजय कुमार तिर्की, बादल यादव, सुनील कुमार,

बालक (57 किलो फ्री स्टाइल)

गंजन कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, बोलोब कुमार यादव

बालक (60 किलो)

सतीश कुमार, मोनू कुमार चौधरी, सत्यम कुमार

बालक (65 किलो)

सोनू कुमार, केशव कुमार, कुणाल कुमार

बालक (70 किलो)

राजू कुमार यादव, अंगद कुमार यादव

बालक (75 किलो)

अमन ओझा, छोटू कुमार, सुरिया प्रसाद राय

बालिका (33 किलो)

एशिया कुमारी, रानी कुमारी, दिव्यांशी कुमारी

बालिका (39 किलो)

सीता कुमारी, संजना कुमारी, खुशी कुमारी

बालिका (42 किलो)

सिमा हेम्ब्रम, छोटी कुमारी, बबली कुमारी

बालिका (46 किलो)

अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, मिहिका कुमारी

बालिका (55 किलो)

आरती कुमारी, रोशनी कुमारी, कल्पना कुमारी

बालिका (50 किलो)

श्रेयती कुमारी, राधा कुमारी, वैष्णवी कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >