करपी. प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव में गुरुवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 स्वच्छोत्सव कार्यक्रम को लेकर एक दिन, एक साथ, एक घंटा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. बीडीओ रोहित कुमार के नेतृत्व स्वच्छता कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने बस पड़ाव की झाड़ू लगा सफाई के बाद पौधे भी लगाए. इस मौके पर बीडीओ ने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने एवं निरोग रखने के लिए साफ-सफाई एवं बागवानी बहुत ही जरूरी है. इस अभियान में युवा लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. बगैर आप लोगों की सहयोग के स्वक्षता अभियान सफल नहीं हो सकता है. घर से निकले कूड़े को उपलब्ध कराए गए डस्टबिन में रखे जिसे स्वच्छता कर्मी आयेंगे और ले जायेंगे लेकिन आप लोग ऐसा न कर कूड़े कचरों को बस पड़ाव में फेक देते है. इस स्थान से पिछले तीन माह में तीन बार ट्रेक्टर से कूड़े कचरों को हटाया गया है. बस पड़ाव में विभिन्न गांव कस्बे के लोग आते है. जो कूड़े को देख क्या कहते होंगे. यह एक गलत संदेश जाएगा. उन्होंने कहा कि इस स्थान पर जीर्ण शीर्ण में खड़ी भवन को गिरवाने के लिए निर्णय लिया जाएगा एवं पेड़ पौधे लगाते हुए एक और शेड बनाए जाने पर विचार किया जाएगा ताकि यात्रीगण इस स्थान पर बैठ सके. इसके बगल के सरकारी भवन में रखे भूसे को भी हटवा इसे दुरुस्त किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बीडीओ से शिकायत की कि बनाए गए यात्री शेड में सुखा नशा करने वालों की जमावड़ा रहती है. ऐसे लोगों के जमावड़ा होने के कारण आम लोग इस स्थान पर नहीं बैठते है. मना करने पर झगड़ने को तैयार हो जाते हैं. बीडीओ ने स्थानीय पुलिस को गश्ती के क्रम ऐसे लोगों पर नजर रखने का आग्रह किया. बीडीओ उपस्थित लोगों से कहा कि पूजा-पंडाल के पास पूजा समिति के लोग डस्टबिन जरूर रखें. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि टिंकू कुमार उर्फ बाबू, सोनू आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.