ऑटो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-पचरुखिया मुख्य पथ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदरी नदी पुल पर ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-पचरुखिया मुख्य पथ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अदरी नदी पुल पर ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के रघौलिया गांव निवासी सोनूलाल प्रजापति के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि पप्पू अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से औरंगाबाद बाजार जा रहा था. इसी दौरान अदरी नदी पुल पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गया और पप्पू गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पप्पू को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >