कार व बाइक की टक्कर में एक की मौत

NAWADA NEWS.फतेहपुर - मंझवे पथ पर भीखमपुर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

अकबरपुर.

फतेहपुर – मंझवे पथ पर भीखमपुर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव से फतेहपुर की ओर एक बाइक जा रही थी, तभी भीखमपुर मोड़ के समीप फतेहपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर वाहन की टक्कर बाइक से हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में बाइक चला रहे विजयपुर गांव के रामस्वरुप राजवंशी के पुत्र सौरव कुमार की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >