एक रोजा अजीमुश्शान इजलास-ए-आम का आयोजन

नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत केंदुआ गांव में गुरुवार को मगरिब नमाज के बाद “एक रोजा अजीमुश्शान इजलास-ए-आम” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व

नारायणपुर. बूटबेरिया पंचायत अंतर्गत केंदुआ गांव में गुरुवार को मगरिब नमाज के बाद “एक रोजा अजीमुश्शान इजलास-ए-आम” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने शिरकत की. देर रात तक चले इस इजलास में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. मंच से देश के मशहूर उलमा-ए-दीन ने कुरआन और हदीस की रोशनी में इस्लामी शिक्षा, अच्छे आचरण, सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों और इंसानियत के संदेश पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि डॉ इरफान अंसारी ने भाईचारा, प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में इंसानियत, एकता और सद्भाव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. उलमा-ए-दीन ने तकरीर के माध्यम से लोगों को कुरानी शिक्षा पर अमल करने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >