अहंकार से जीवन कुछ भी नहीं होता है हासिल : कथावाचिका

मंदिर प्रांगण में गणेश पूजा-अर्चना को लेकर भी भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा

त्रिवेणीगंज. बप्पा पूजा सेवा समिति के बैनर तले गणेश महोत्सव के मौके पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के गांधी पार्क में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन रविवार की शाम उत्तरप्रदेश के वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका दीदी राधा किशोरी जी ने भागवत कथा सुनाई. इस दौरान कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रोता भागवत कथा के प्रसंग व भजन पर भक्ति में लीन होकर ताली बजाते हुए झूम रहे थे. वहीं कथावाचिका दीदी राधा किशोरी जी ने कहा कि कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है. हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए. वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ तथा अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है. यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है. इसलिए इस जीवन में परोपकार करो. उन्होंने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता. ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि अपना उद्धार करना चाहते हो तो परोपकार में अपना जीवन लगाओ. जिससे तुम्हारा कल्याण होगा. वहीं मंदिर प्रांगण में गणेश पूजा-अर्चना को लेकर भी भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा. वहीं कथा के दौरान संगीतमयी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रोता झूमते नजर आए. कार्यक्रम को सफल बनाने में बप्पा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव मनीष सिंह, उपाध्यक्ष रामोतार साह, उप सचिव पवन गुप्ता, रीना दास समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >