प्राणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा करने पर प्राणपुर पुलिस ने नौ शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान संजय टुडू, निर्मल यादव, राहुल कुमार भक्ति कुमार मंडल, राजेश मंडल, फागु यादव, प्रतीम कुमार, शमशाद आलम, सनवर सभी थाना प्राणपुर निवासी को शराब पीने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर मध निषेध अधिनियम के तहत कटिहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मौके पर प्राणपुर पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमारी के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
