एकात्म भारत का विचार देश में आज भी प्रासंगिक : सुदर्शन

भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल की जयंती

सिमडेगा. सदर प्रखंड के वीरू मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से दिया गया एकात्म भारत का विचार आज भी देश में प्रासंगिक है. भारत में रहने वालों का जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है. इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा. विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हमारा देश महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाता है. दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज कहा जाता था. उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाना भी पंडित दीनदयाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी के भी बहुत बड़े समर्थक थे. उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए भारतीय अर्थ नीति का अवमूल्यन और भारतीय अर्थ नीति विकास की एक दिशा नाम की पुस्तक लिखी थी. इसके अलावा उन्होंने मासिक राष्ट्रीय धर्म, पांच जन्य और दैनिक स्वदेश भी शुरू किया था. कार्यक्रम का संचालन प्रणव कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन तुलसी कुमार साहू ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, कार्यक्रम संयोजक दुर्ग विजय सिंहदेव, श्रद्धानंद बेसरा, हीराराम, अनूप प्रसाद, अनूप केसरी, दीप नारायण दास, घनश्याम सिंह, मुकेश पांडा, पिंकी प्रसाद, घनश्याम दास, दिनेश्वर होता, बजरंग गुप्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >