नहीं मिले डॉक्टर, घंटे भर तड़पने के बाद नर्स से इलाज

माधव 16 सदर अस्पताल के एमसीएच का हाल, फोन पर नर्स को बतायी दवा मरीजों ने की शिकायत, डॉक्टर रातों में नहीं रहते, होती है परेशानी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

माधव 16 सदर अस्पताल के एमसीएच का हाल, फोन पर नर्स को बतायी दवा मरीजों ने की शिकायत, डॉक्टर रातों में नहीं रहते, होती है परेशानी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के एमसीएच में रात को पहुंचनेवाली गर्भवतियों का इलाज डॉक्टर नहीं, नर्स करती हैं. मंगलवार रात 12 बजे के करीब पुलिस लाइन, दादर से संगीता देवी इलाज के लिए पहुंची थीं. वे दर्द से एक घंटे तक तड़पती रहीं. लेकिन उनका इलाज नहीं हो सका. नर्स ने कहा कि अभी डॉक्टर नहीं हैं. इंतजार करिये. जब परिजन हंगामा करने लगे तो नर्स ने डॉक्टर को कॉल की. कॉल पर ही डॉक्टर ने दवा व इंजेक्शन बता दी. इसे नर्स ने संगीता को लगा भी दिया. बुधवार को ओपीडी में दिखाने के बाद संगीता को आराम मिला और डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया.पति जयकेश शर्मा ने बताया कि पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >