नगर पर्षद गेट के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर

भभुआ सदर. नगर परिषद गेट के पास मंगलवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गयी. थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी शांतनु गिरी ने थाने में आवेदन देकर बताया

भभुआ सदर. नगर परिषद गेट के पास मंगलवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गयी. थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी शांतनु गिरी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह बाजार में जूता खरीदने गया था. नगर परिषद गेट के सामने बाइक खड़ी कर वह दुकान के अंदर चला गया. लेकिन लौटने पर बाइक गायब थी. काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. पीड़ित ने बताया कि बाइक के साथ उसके सभी ओरिजिनल कागजात भी चोरी हो गये. इधर, पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >