नगर परिषद ने कर्मियों के बीच बांटा ट्रैक सूट व कंबल

प्रतिनिधि, पाकुड़. बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद की ओर से मंगलवार को रविन्द्र भवन में श्रमिकों के बीच कंबल व ट्रैक सूट का वितरण किया गया. जानकारी के

प्रतिनिधि, पाकुड़. बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद की ओर से मंगलवार को रविन्द्र भवन में श्रमिकों के बीच कंबल व ट्रैक सूट का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार, 120 कार्यरत सफाई कर्मी, दैनिक मजदूर, ड्राइवर, पंप ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री के बीच कंबल और ट्रैक सूट का वितरण किया गया. नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बिना मजदूर के काम करना संभव नहीं है. बढ़ती ठंड में मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए गर्म पोशाक का वितरण किया गया है. उन्होंने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी का योगदान सर्वोपरी रहा है. ठंड के मौसम में कार्य करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसलिए गर्म पोशाक का वितरण किया गया है. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, विवेक कुमार गुप्ता, कंचन यादव समेत नप के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >