27 सितंबर से रांची की सड़कों पर नये ट्रैफिक नियम

दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं. इसको लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने निर्देश जारी कर दिया है.

रांची. दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं. इसको लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने निर्देश जारी कर दिया है. षष्ठी 27 सितंबर से लेकर दसवीं दो अक्तूबर तक राजधानी में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.

ऐसी होगी यातायात व्यवस्था

27 सितंबर से दो अक्तूबर तक भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा, मेन रोड में शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक निजी और यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, सुजाता चौक की तरफ से आने वाले वाहन सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही आ सकेंगे, पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां मीनाक्षी सिनेमा हॉल से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक से हरमू चौक की ओर जाएंगी, हरमू से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन किशोरगंज चौक तक ही पहुंच सकेंगे, दोपहिया वाहन पहाड़ी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा हॉल, रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे, हरमू बाइपास से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाले वाहन पीपर टोली, कटहल मोड़, हेहल अंचल होते हुए आगे बढ़ेंगे, कांके रोड से कचहरी चौक की ओर आने वाली गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड होकर चलेंगी, बरियातू रोड से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली गाड़ियां लाइन टैंक रोड रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड तक ही जाएंगी, डंगराटोली से सर्जना चौक की ओर आने वाली गाड़ियां मिशन चौक तक ही पहुंच सकेंगी, लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा, वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होकर जाएंगे, कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी, हरमू रोड से गाड़ियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जाएंगी, कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बूटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर की ओर जा सकती हैं, रातू रोड न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा.

इन जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग

डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहनों के लिये सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था है, अलबर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर जाने वाले वाहनों के लिये जिला स्कूल और बाल कृष्णा स्कूल कैंपस में पार्किंग मिलेगी, डंगराटोली से सर्जना चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिये मिशन चौक के पास संत जोंस स्कूल कैंपस में पार्किंग तय है, लालपुर से कोकर जाने वाले वाहनों के लिये साधु मैदान और बिजली ऑफिस में पार्किंग की सुविधा है, स्टेशन रोड पूजा पंडाल की ओर जाने वाले वाहनों के लिये रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड के दोनों तरफ और रेलवे पार्किंग में व्यवस्था है, खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु राम लखन यादव कॉलेज कैंपस में वाहन खड़ा कर सकते हैं, कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालु न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में वाहन पार्क कर सकते हैं, पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक रातू रोड आने वाले श्रद्धालुओं के लिये दुर्गा मंदिर से पहले जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने पार्किंग की सुविधा है, बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले वाहनों के लिये नागाबाबा खटाल और जाकिर हुसैन पार्क के सामने पार्किंग तय है, हरमू बाइपास से किशोरगंज की ओर जाने वाले श्रद्धालु मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं, हरमू चौक के पास पूजा पंडाल में जाने वाले श्रद्धालु हरमू मैदान में वाहन खड़ा कर सकते हैं, बरियातू हाउसिंग के पास पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालु बरियातू मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं, सीएमपीडीआइ के पास पूजा पंडाल में जाने वाले श्रद्धालु कैब्रियन स्कूल के आगे वाहन पार्क कर सकते हैं, पुराना विधानसभा मैदान स्थित पंडाल में जाने वाले श्रद्धालु शहीद मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं, रांची रेलवे स्टेशन स्थित पंडाल के लिये सेंट जॉन स्कूल मैदान और बहू बाजार में वाहन पार्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >