नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

मुजफ्फरपुर.भूतनाथ मंदिर के पास दोपहर बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बात की जानकारी पुलिस को दी

मुजफ्फरपुर.

भूतनाथ मंदिर के पास दोपहर बूढ़ी गंडक नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी है. सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया. इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक की आयु 35 से 40 साल के बीच है. शरीर पर ब्लू जींस व उजले रंग के छींट वाला शर्ट था. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आसपास के थानों को भी मृतक का फोटो भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >