एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक संपन्न

सदर विधानसभा में एनडीए गठबंधन का सम्मेलन आठ को

सदर विधानसभा में एनडीए गठबंधन का सम्मेलन आठ को सहरसा.आगामी आठ सितंबर को जिला स्टेडियम में आयोजित होने वाले सहरसा विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर पश्चिमी के शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक सदर विधायक डॉ आलोक रंजन के निज आवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सहरसा पश्चिमी आशीष गुप्ता ने की. इस अवसर पर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की गयी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बूथ ही संगठन की असली शक्ति है. बूथ स्तर तक की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती संभव है. एनडीए सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है. उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन में बूथ स्तर तक की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. जिससे संगठन की शक्ति का विराट प्रदर्शन हो सके. बैठक में जिला महामंत्री भैरव झा, जिला मंत्री कुमार गौरव, जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी, विधानसभा संयोजक अभिलाष कुमार, जिला मंत्री रंजना कुमारी, सहरसा विधानसभा विस्तारक मन्नू उपाध्याय, नगर पश्चिमी पदाधिकारी हेमनारायण गुप्ता, संजय कुमार साह, डॉ अखिलेश सिंह, मनोज मिश्रा, दिलीप शर्मा, राकेश कुमार सिंह, गोविंद पाण्डेय, विष्णुदेव पंडित, मनोज श्रीवास्तव, अभिनव सिन्हा नंदन सहित अन्य ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >