-राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीआइटी मेसरा में विभिन्न प्रतियोगिताएं -सेवन ए साइड फुटबॉल में आर्यन टीम विजेता, अमन टीम उप विजेता रांची. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बीआइटी मेसरा में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. इनमें सेवन ए साइड फुटबॉल, क्रॉस कंट्री दौड़ और आर्म रेसलिंग शामिल हैं. सेवन ए साइड में अमन टीम को हरा कर आर्यन टीम विजेता बनी. पुरुषों की क्रॉस कंट्री में सौम्य कुमार (मेकनिकल) पहले, साहा सरांशु बेहरा (एआइएमएल) दूसरे और आर्यन बेनीवाल (इसीइ) तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में मैत्रेयी पांडेय (प्रॉडक्शन) पहले, आशिका खंडेलवाल (एआइएमएल) दूसरे और आद्या अग्रवाल (पीआइइ) तीसरे स्थान पर रही. पुरुषों के आर्म रेसलिंग में एआएमएल के निखिल विजेता बने. बायो टेक के विश्वजीत उप विजेता और कंप्यूटर साइंस के प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में सुरभि पहले, स्नेहा दूसरे और खुशबू तीसरे स्थान पर रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
