नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी नौ मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की गयी

तैयारी को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

लखीसराय.

व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आगामी नौ मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह डालसा अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की. इस दौरान लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी.

ज्यादा से ज्यादा मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य

बैठक में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे शमनीय प्रकृति के अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित करें. अध्यक्ष ने जोर दिया कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है. वादों के त्वरित निबटारे के लिए संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया. इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए विशेष रूप से पीएलवी की नियुक्ति की गयी है. बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विद्यानंद सागर के नेतृत्व में हुआ. बैठक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष अग्निहोत्री, सब जज-सह-एसीजेएम प्रथम रणजीत कुमार सोनू, सब जज-सह-एसीजेएम तृतीय कुमारी ज्योत्सना, रेलवे कोर्ट (किऊल) के एसीजेएम कुंदन कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी शंकर, हिमांशु भार्गव, सुमन चंद्र, अनुज कुमार एवं निवास शर्मा उपस्थित थे. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया, ताकि आगामी लोक अदालत में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >