शराब के साथ महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

शराब के साथ महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

बड़हिया व किऊल स्टेशनों पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर जब्त

शराब पीने के आरोप में 11 अन्य लोग भी दबोचे गये, सभी को भेजा गया जेल

बेगूसराय की महिला तस्कर जुली देवी और दो अन्य युवक पुलिस की गिरफ्त में

लखीसराय. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों व रेलवे स्टेशनों पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब तस्करी के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब व लावारिस हालत में रखी बीयर भी बरामद की है.

स्टेशनों पर हुई बड़ी बरामदगी

उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बड़हिया स्टेशन के पास से एक लावारिस बैग बरामद किया गया, जिसमें 36 लीटर बीयर रखी हुई थी. वहीं, मननपुर स्टेशन पर छापेमारी के दौरान बेगूसराय जिले के बरौनी गरहरा निवासी अमृत कुर्मी की पत्नी जुली देवी को 3.6 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त, किऊल स्टेशन के पास से बेगूसराय निवासी रौशन कुमार को 7.5 लीटर व बड़हिया से मो दिलशाद को 900 मिली विदेशी शराब के साथ दबोचा गया.

शराब पीने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

तस्करी के अलावा, जिले के अलग-अलग हिस्सों से शराब का सेवन करने के आरोप में कुल 11 लोगों को पकड़ा गया है. बिच्छवे गुमटी से रणवीर कुमार और कामदेव मांझी, सूर्यगढ़ा से मो वाजिद व अभय कुमार, कवैया (किऊल बस्ती) से ब्रह्मदेव चौधरी, संतर मुहल्ला से राकेश कुमार व रौशन कुमार, बड़हिया से सन्नी कुमार, चंद्रमोहन कुमार, जीवन ज्योति कुमार व सुमित आनंद को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों की चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >