सेवानिवृत बीईओ को दी गयी विदायी

सेवानिवृत बीईओ को दी गयी विदायी

प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने किया सम्मानित, कहा- मेरे राजकीय शिक्षक सम्मान के समय उनका मार्गदर्शन रहा अमूल्य

बड़हिया. प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में मंगलवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड की सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) परिणिता का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया. ज्ञात हो कि श्रीमती परिणिता पूर्व में बड़हिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में भी रही हैं.

विद्यालय के प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त शिक्षा पदाधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें चादर, पुस्तक, अशोक धाम मंदिर का स्मृति चिह्न, राधाकृष्ण की मूर्ति व शक्तिपीठ दर्शन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने भावुक होते हुए कहा कि जब मुझे राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ था, उस समय परिणिता बड़हिया की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी थीं. उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन व सहयोग को अमूल्य बताया. इस गरिमामयी समारोह में विद्यालय की शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी, आरती बी. मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >