कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

रानीश्वर. प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. विद्यालय को एफआइसीसीआइ द्वारा आयोजित राइज एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में “एक्सीलेंस इन फ्यूचर रेडी स्किल” श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रधानाध्यापक विश्वनाथ गोराई के नेतृत्व में विद्यालय ने देशभर के एक हजार से अधिक विद्यालयों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. यह सम्मान नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संजीव सिंह के हाथों प्रदान किया गया. प्रधानाध्यापक गोराई ने बताया कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के प्रयास, भारती एयरटेल फाउंडेशन के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. इस सफलता से विद्यालय, दुमका जिला और झारखंड का गौरव बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >